फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहीद स्मारक के सामने लगाया जाएगा एस्केलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहीद स्मारक पर जल्द ही एस्केलेटर लगाया जाएगा। इसे प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि स्मारक के सामने व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग है। इससे पैदल यात्रियों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

स्मारक को आम जनता के लिए 15 नवंबर को हवन के बाद खोला गया था। इससे पहले पांच नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका लोकार्पण किया था। स्मारक को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। पहले महीने के सभी ऑनलाइन बुकिंग स्लॉट भर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें