फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आम्रपाली ट्रेन से गिरकर कटा पैर, तोड़ा दम

विज्ञापन
मृतक प्रदीप की फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। दोस्त के साथ नई दिल्ली जा रहे करधान गांव निवासी 50 वर्षीय प्रदीप की आम्रपाली ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा शनिवार दोपहर एक बजे कैंट के प्लेटफार्म नंबर -2 पर हुआ था।
विज्ञापन

प्रदीप अपने दोस्त सतनाम के साथ कैंट स्टेशन से ही सवार हुआ था। जैसे ही ट्रेन चलने लगी तो अचानक प्रदीप अनियंत्रित होकर गिर गया।
प्रदीप की एक टांग घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गई थी। दोस्त ने चलती ट्रेन से छलांग लगाने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद प्रदीप को निकाला। खून से लथपथ हालत में लेकर कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। जैसे ही एंबुलेंस में ले जाने लगे तो प्रदीप की मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जीआरपी एसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि शव का रविवार फोरेंसिक एक्सपर्ट की ओर से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
कराहता रहा प्रदीप, आधे घंटे तक नहीं मिली मदद
मृतक के दोस्त सतनाम ने बताया कि प्रदीप और वह दोनों नई दिल्ली जा रहे थे। दोपहर एक बजे आम्रपाली में वह सवार हो गए थे। सीट के चक्कर में वह दूसरे डिब्बे तक चला गया था। प्रदीप डिब्बे के दरवाजे पर ही खड़ा था। चंद ही मिनटों में शोर मच गया कि कोई ट्रेन से गिर गया। वह देखने लगा तो प्रदीप प्लेटफार्म पर गिरा हुआ था और लड़खड़ाते हुए चलती ट्रेन को पकड़ा था। इतने में कूदकर बचाने लगा तो प्रदीप की टांग कट गई थी।
विज्ञापन

शोर मचाने के बाद कोई नहीं आया। आखिर में कड़ी मशक्कत के बाद उसे ट्रेन से दूर किया। बाद में वह करीब आधे घंटे तक मदद के लिए एंबुलेंस और जीआरपी को फोन करते रहे लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इस बीच एक महिला मुलाजिम आई थी। वो भी अकेली मदद के लिए आगे नहीं आई। दोस्त उसके सामने ही दर्द से कराहता रहा था। बाद में आधे घंटे बाद मदद आई।
निजी कंपनी में काम करता था प्रदीप
मृतक के दोस्त सतनाम ने बताया कि मृतक प्रदीप तीन भाई-बहन है। प्रदीप के पास भी एक बेटा और एक बेटी है। बेटा कुछ साल दुबई में रहकर लाैटा है और एक निजी कंपनी में काम करता है। बेटी नर्सिंग कर रही है और पत्नी आंगनबाड़ी में कार्यरत है। दोस्त सतनाम ने बताया कि वह प्रदीप के साथ पहले कंपनी में काम करता था। वह दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहा था तो प्रदीप भी नई दिल्ली में कुछ काम होने की बात कहकर चल पड़ा था। नम आंखों से सतनाम बोला कि उसे क्या पता था कि दोस्त के साथ उसका यह आखिरी सफर होगा।

मृतक प्रदीप की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें