फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में शुरू होगी पोस्टमैन मोबाइल एप योजना

Thu, 25 May 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग अंबाला में जल्द ही पोस्टमैन मोबाइल एप योजना शुरू करने जा रहा है। इससे जहां किसी भी डाक की डिलीवरी की टाइमिंग तुरंत पता चल सकेगी, वहीं इससे उपभोक्ताओं को अपनी डाक को ट्रैक करने में मदद मिलेगी। इसी पर काम किया जा रहा है, जबकि जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस योजना का ट्रायल फरीदाबाद और गुरुग्राम में किया जा रहा है।
विज्ञापन


डाक विभाग के सीपीएमजी कर्नल सुखदेव राज ने बताया कि डिजिटल भारत की ओर कदम बढ़ाते हुए डाक विभाग हरियाणा सर्कल ने रियल टाइम डिलीवरी अपडेशन परियोजना की शुरुआत की है। इसके तहत पोस्टमैन मोबाइल एप शुरू किया गया है, जिसके जरिये किसी भी डाक की डिलीवरी के वास्तविक समय की सूचना विभाग को मिल जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत डाक विभाग का पोस्टमैन डाक बांटने के समय अपने क्षेत्र में स्मार्ट फोन लेकर जाएगा, जिसका जीपीएस सिस्टम चालू रहेगा। इस योजना के अनुसार पंजीकृत डाक के वितरण के समय डाकिया मोबाइल एप पर ई डिलीवरी फार्म पर उपभोक्ता के साइन लेगा और उसी समय डाक वस्तु को ट्रैक करने के लिए विभागीय वेबसाइट पर इसे अपडेट कर दिया जाएगा। इससे ग्राहकों को डाक विभाग के माध्यम से भेजी गई उनकी कंसाइनमेंट ट्रैक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसका ट्रायल फरीदाबाद और गुरुग्राम में लिया जा रहा है, जिसके बाद पूरे हरियाणा में इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें