फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण के चक्कर में परेशान हुए बुजुर्ग

Wed, 24 May 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
पंजीकरण के चक्कर में परेशान हुए बुजुर्ग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सिटी के पंचायत भवन में मंगलवार को जिला प्रशासन की खूब किरकिरी हुई। गलत संदेश जारी होने पर बुजुर्गों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्ग पेंशन लाभपात्रों को पंचायतों के माध्यम से आदेश जारी किए गए थे कि सभी 23 मई को अंबाला सिटी के पंचायत भवन में पहुंचें, जहां पर सभी लाभपात्रों का पंजीकरण होगा।
विज्ञापन


संदेश मिलते ही आनन-फानन में सिटी के पंचायत भवन में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सैकड़ों बुजुर्गों की भीड़ जमा हो गई। उन्हें हैरानी तब हुई जब सैकड़ों पेंशन लाभपात्रों को समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि केवल बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत आने वाले पेंशन लाभपात्रों को ही यहां बुलाया गया था। इसी बात को लेकर बुजुर्गों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत सूचना के चलते हजारों बुजुर्गों को भीषण गर्मी में सिटी आने को मजबूर होना पड़ा। कुछ बुजुर्गों की हालात ज्यादा खराब थी जो न केवल चलने से लाचार थे, कुछ बीमारी की हालत में थे। बुजुर्गों का कहना था कि उनको डर है कि पंजीकरण के दौरान कहीं उनकी पेंशन न कट जाए इसी के चलते वह आनन-फानन में अंबाला सिटी पहुंच गए। यहां कर्मचारियों से बुजुर्गों की बहस भी हुई।

सोमवार शाम मिली सूचना
अंबाला सिटी पंचायत भवन में आए गांव भुडुंगपुर निवासी चरनजीत कौर, सत्या देवी, सुरजीत कौर, सुर्जन सिंह, नैब सिंह, बाबूराम, करनैल कौर, गुरनाम कौर, मलकीत कौर, मेंबर पंचायत धर्म सिंह, सरोज बाला, तेजपाल आदि के अलावा गांव मल्लौर से बीरा सिंह, गांव टंगेडिय़ा से सुरजीत कौर, नग्गल से मेवाराम व अन्य बुजुर्गों ने बताया कि गांव में सरपंच की ओर से सोमवार शाम को सभी पेंशन लाभपात्र बुजुर्गों को आदेश हुआ था कि वह 23 मई सुबह अंबाला सिटी के पंचायत भवन में पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा लें। गांव के बुजुर्ग मंगलवार सुबह सिटी के लिए रवाना हुए परंतु अंबाला पहुंचकर पता चला कि उनको यहां नहीं बुलाया गया था।
विज्ञापन


सरपंच बोली पंचायत सचिव ने दी थी सूचना
गांव भुडुगंपुर की सरपंच राजविंद्र कौर ने बताया कि सोमवार शाम को पंचायत सचिव ओम प्रकाश की ओर से फोन पर दी जानकारी में बताया था कि गांव के सभी पेंशन लाभपात्र बुजुर्गों को अंबाला सिटी पंचायत भवन पंजीकरण करवाने के लिए पहुंचना है।

यह दी थी कि जानकारी
बता दें कि समाज कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा बीपीएल वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने की जानकारी दी गई थी। यह सूचना आगे गलत तरीके से प्रेषित हुई जिसको लेकर परेशानी हुई।

जिला प्रशासन की ओर से एक लेटर आया था। इसके अनुसार गांव के भुडुंगपुर गांव के सरपंच को फोन पर जानकारी दी गई थी कि जो पेंशन लाभपात्र हैं और 60 साल से ऊपर है, उन सभी को मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे अंबाला सिटी के पंचायत भवन में जाकर अपना पंजीकरण करवाना है।
- ओमप्रकाश, पंचायत सेक्रेटरी भुडुगंपुर।

हमने पिछले दिनों सर्वे के दौरान लिस्ट तैयार की थी व योग्य पात्रों को पंजीकरण के लिए बुलाया गया था। विभाग की ओर से जिला प्रशासन को सही सूचना दी गई थी। गलत संदेश किस स्तर से गया इसकी जानकारी नहीं।
विज्ञापन

- सुरजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें