फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईपीएल के चौथे मैच चमके अंबाला के वैभव अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आईपीएल-2025 के चौथे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज अंबाला के वैभव अरोड़ा ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी की छाप छोड़ दी।वैभव ने अपने चार ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए व एक मेडीन ओवर निकाला। इस तरह कोलकत्ता नाइट राइडर्स ने यह मुकाबला 80 रन से जीत लिया। इसी बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत वैभव को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया। वैभव की गेंदबाजी को लेकर अंबाला में क्रिकेट प्रेमी भी झूमे उठे।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत में सनराइर्जस हैदराबाद के समक्ष कोलकाता ने दो सौ रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जैसे ही हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हैड व अभिषेक शर्मा की जोड़ी मैदान में उतरी तो पहला ही ओवर वैभव को दिया गया।
पहली गेंद पर ट्रैविस हैड ने चौका मारा था लेकिन दूसरी ही गेंद पर वैभव ने हर्षित राणा के हाथों कैच आउट करवा दिया। इस पहले ओवर में वैभव ने महज छह रन देकर एक विकेट झटका था। दोबारा वैभव को तीन ओवर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें भी वैभव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ईशान किशन को आजिंके राहाणे के हाथों कैच आउट करवाया। साथ ही दूसरा ओवर मैडीन निकाला। उसके बाद अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर हैंरी क्लासन को मोइन अली के हाथों कैच हाउट करवाकर अपना तीसरा विकेट भी हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें