फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वुक्शी चीन की कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में अंबाला के प्रभकरण चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चीन के वुक्शी में चल रही कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप में अंबाला के फेंसिंग खिलाड़ी प्रभकरण का चयन हुआ है। 10 से 15 अप्रैल तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में प्रभकरण भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। इस उपलब्धि के चलते खिलाड़ी ने अंबाला का नाम देशभर में चमकाया है। यह पहला मौका है कि जब फेंसिंग के किसी खिलाड़ी ने इस चैंपियनशिप में जगह बनाई है।
विज्ञापन

खेल विभाग के फेंसिंग कोच विकास ने बताया कि प्रभकरण का कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन महाराष्ट्र पुणे में 20 मार्च से 9 अप्रैल तक चले इंडिया कैंप के दौरान हुआ है। बेहतरीन खेल को देखते हुए इस चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिला। प्रभकरण के मुकाबले अंतिम दिनों में होंगे। कोच विकास ने बताया कि प्रभकरण 2018 से खेल विभाग अंबाला के सेंटर पर उनसे प्रशिक्षण ले रहा है।
इससे पहले प्रभकरण एशियाई चैंपियनशिप कुवैत में भाग ले चुके हैं। सभी की निगाहें इस चैंपियनशिप के दौरान प्रभकरण के होने वाले मुकाबलों को टिकी हुई है ताकि वह कोई पदक हासिल कर सके। बता दें कि प्रभकरण बब्याल का रहने वाला हैं। प्रभकरण की बहन रबनूर भी फेंसिंग की खिलाड़ी है। दोनों ही डीएवी रिवरसाइड स्कूल के छात्र है। पिता नरेंद्र पाल प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें