फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गेहूं उठान के अनुबंध को मिली मंजूरी, पहले दिन चार हजार क्विंटल गेहूं का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गेहूं खरीद शुरू होने के 10 दिनों बाद शुक्रवार को गेहूं के उठान के अनुबंध को मंजूरी मिल गई है। शनिवार से पूरे जिले में गेहूं उठान का कार्य शुरू हो जाएगा। जिला अंबाला की 15 मंडियों में अभी तक तीन लाख 77 हजार 822 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। जिसमें से करीब दो लाख 90 हजार 258 क्विंटल गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

10 दिनों बाद शुक्रवार को तीन मंडियों में गेहूं का उठान हुआ। जिसमें कुल चार हजार 640 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया। गौरतलब है कि बीते वर्ष के मुकाबले उठान व लेबर के काम के लिए अनुबंध के दाम 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए थे। इसलिए उठान अनुबंध के लिए निदेशालय से मंजूरी लेनी पड़ी। 10 दिनों बाद शुक्रवार को मंजूरी मिलने से किसानों को भी राहत मिलेगी।
तीन मंडियों से हुआ उठान शुरू
शुक्रवार को अंबाला जिले की तीन मंडियों में गेहूं उठान का कार्य शुरू किया गया है। जिसमें नारायणगढ़, बेरखेड़ी और शहजादपुर में गेहूं उठान का कार्य किया गया। शुक्रवार को नारायणगढ़ में 6.8 प्रतिशत, शहजादपुर में 8.5 प्रतिशत और बेरखेड़ी अनाज मंडी में 12.9 प्रतिशत उठान हुआ जबकि अन्य 12 मंडियों में शनिवार से उठान कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ी मंडियों में 40 तो छोटी में लगेंगे 10 ट्रक
जिले की मंडियों से गेहूं उठान के लिए मंडियों के क्षेत्र के अनुसार ही ट्रक लगाए जाते हैं। अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, बराड़ा, नारायणगढ़ जैसी मंडियों में 40 से 50 ट्रक लगाए जाएंगे जबकि अन्य छोटी मंडियों में उठान के लिए 10 से 15 ट्रक लगाए जाएंगे।
मौसम भी बढ़ा रहा चिंता
अंबाला सिटी और अंबाला छावनी की मंडियों में नजर डालें तो यहां पर अभी भी मंडियों में हजारों क्विंटल गेहूं खुले में ही पड़ा है। मौसम के बदलते मिजाज के कारण गेहूं भीगने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में आढ़तियों को अपने स्तर पर ही तिरपाल लगानी पड़ रही है। हालांकि बड़ी मंडियों में शेड की व्यवस्था तो हैं, लेकिन छोटी मंडियों में बारिश हुई तो किसानों की परेशानी बढ़ सकती है।
हमारी ओर से निदेशालय को अनुबंध की मंजूरी के लिए फाइलें भेजी गई थी। जिन्हें मंजूरी मिल गई है। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद उठान का कार्य अन्य मंडियों में भी उठान का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अपार तिवारी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें