फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिम्नास्टिक अंडर-17 लड़कों में अंबाला ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 56वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता की जिम्नास्टिक खेल का समापन वीरवार को किया गया। इस मौके पर डीईओ अंबाला सुरेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिताओं में राज्य के विभिन्न जिलों के लगभग तीन हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वीरवार को जिम्नास्टिक अंडर-17 लड़कों में अंबाला की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजिंदर विज अध्यक्ष योग फेडरेशन अंबाला ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, दृढ़ निश्चयी होना सिखाते हैं। सहायक शिक्षा अधिकारी ( खेल) अंबाला ने बताया कि जो भी खिलाड़ी राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उन सभी को स्पोर्ट्स किट दी जाएगी।
ये टीमें रहीं विजेता
अंडर-17 लड़कों में अंबाला ने प्रथम, गुरुग्राम ने दूसरा और भिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-17 लड़कियों में पहले स्थान पर रोहतक और गुरुग्राम व सिरसा की टीम क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-19 लड़कों में भिवानी पहले, गुरुग्राम दूसरे और अंबाला तीसरे स्थान पर रहा।
अंडर-19 लड़कियों में पहला स्थान रोहतक, दूसरा अंबाला और तीसरे पर फरीदाबाद रहा।
अंडर-17 लड़कियों की रिधम जिम्नास्टिक में गुरुग्राम पहले, कुरुक्षेत्र दूसरे और अंबाला तीसरे पर रहा।
अंडर 19 लड़कियों में गुरुग्राम पहले, राई दूसरे और झज्जर तीसरे स्थान पर, एक्रोबेटिक्स जिम्नास्टिक में राई पहले, सिरसा दूसरे और कुरुक्षेत्र तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें