अंबाला में स्पेशल टास्क फोर्स ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने जम्मू में बाल सुधार गृह से फरार दो पाकिस्तानी नागरिकों को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह से 16 फरवरी को फरार हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को अंबाला एसटीएफ ने काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान एहसान अनवर (21) व मोहम्मद सनाउल्लाह (20) के रूप में हुई है। एसटीएफ ने दोनों को मंगलवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से उस समय काबू किया जब वह संभवत: किसी ट्रेन के जरिए ठिकाना बदलने की फिराक में थे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर हमला कर हुए थे फरार
एसटीएफ एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि दोनों पाकिस्तानी नागरिक जम्मू के आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह में बंद थे। 17 फरवरी 2026 को पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दोनों चकमा देकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रेड अलर्ट जारी किया था और पड़ोसी राज्यों की पुलिस को भी सूचित किया गया था।
सेंट्रल एजेंसी से मिले इनपुट पर आरोपियों को एसटीएफ ने पकड़ा। दो संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन के आसपास देखे गए। एसटीएफ की टीम ने बिना देरी किए घेराबंदी की और दोनों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे वही हैं जो जम्मू से फरार हुए थे। अंबाला एसटीएफ डीएसपी अमन के नेतृव्य में एसटीएफ इंस्पेक्टर प्रतीक की टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया।