फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला स्टेशन पर आज होगा उदयपुर-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन का स्वागत

Fri, 26 Sep 2025 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल रन के तहत आगमन पर उत्साह देखा गया। स्टेशन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सांसद व अधिकारी उपस्थित रहे। ट्रेन का नियमित संचालन 28 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
उदयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना की गई ट्रेन। रेलवे - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। उदयपुर सिटी से चंडीगढ के बीच चली द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन अपने ट्रायल रन के दौरान स्टेशन पर कुछ देर के लिए रुकेगी। स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर अंबाला के सांसद वरुण चौधरी सहित अन्य गणमान्य को न्यौता दिया गया है। इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक सहित विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि कैंट रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, हालांकि ट्रेन का आधिकारिक संचालन चंडीगढ़ से 28 सितंबर को होगा, जबकि 27 सितंबर को उदयपुर से ट्रेन रवाना होगी। ट्रेन में पॉवर कार व गार्ड केबिन सहित 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल तरीके से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उदयपुर से रवाना किया।
यह है समय सारिणी
ट्रेन नंबर 20989 उदयपुर से प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शाम 4:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:10 बजे अंबाला कैंट और 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 20990 प्रत्येक वीरवार व रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होकर 12:05 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 5:25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






बीच रास्ते ठहराव

ट्रेन बीच रास्ते राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाडी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला कैंट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

उदयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना की गई ट्रेन। रेलवे- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें