फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरियाणा ओपन कैरम टूर्नामेंट में अंबाला ने पाया दूसरा स्थान

Sun, 05 Oct 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
हरियाणा ओपन कैरम टूर्नामेंट में खेलते हुए प्रतिभागी: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दो दिवसीय हरियाणा ओपन कैरम टूर्नामेंट का शनिवार को कैंट के फारुखा खालसा स्कूल में शुभारंभ हुआ। पहले दिन युगल मुकाबले हुए। इसमें फरीदाबाद के दिविज बांगा व आनंद प्रकाश ने पहला स्थान तो अंबाला के सुरेंद्र कुमार व जसबीर अहलावत की जोड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रदेशभर से आईं टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में शनिवार को कैरम बोर्ड के कुल तीन राउंड हुए। हर राउंड में जोड़ी को आठ-आठ कैरम बोर्ड को खेलना अनिवार्य था। यह टूर्नामेंट अंबाला कैरम क्लब एवं अंबाला कैरम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, इसमें जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा बतौर मुख्यातिथि के रूप से शामिल रहे। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को एकाग्रता, समन्वय एवं कौशल विकास के लिए कैरम जैसे खेलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। रविवार को एकल के मुकाबले होंगे। इस मौके पर सचिव अनिल कुमार, हरियाणा कैरम एसोसिएशन के सचिव एसके शर्मा, फारुखा स्कूल के प्रधानाचार्य केपी सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, जसबीर अहलावत, राजेश शर्मा, अमित छाबड़ा, प्रवेश भाटिया पूनम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

हरियाणा ओपन कैरम टूर्नामेंट में खेलते हुए प्रतिभागी: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें