फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला-सहारनपुर ट्रैक शुरू, खाली इंजन चलाकर किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 72 घंटे बाद रेलवे ने अंबाला-सहारनपुर रेलवे ट्रैक शुरू कर दिया है। इससे पहले पूरे सेक्शन पर एक इंजन दौड़ाया गया। इसके बाद मालगाड़ी को गुजारा गया। बुधवार रात लगभग 9.50 पर रेलवे लाइन को फिट घोषित कर दिया। वहीं मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन वीरवार दोपहर को आरंभ किया गया।
विज्ञापन

जब ट्रेन नंबर 14717 बीकानेर से चलकर अंबाला पहुंची तो दोपहर लगभग 12.30 बजे ट्रेन को सहारनपुर की तरफ रवाना किया गया। इसके बाद दोपहर लगभग एक बजे ट्रेन नंबर 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस को भी इसी मार्ग से निकाला गया। वहीं ट्रेन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वो ट्रेनों की गति कम ही रखें। अगर रेलवे ट्रैक पर कुछ भी संदेहास्पद नजर आता है तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगे।
चंडीगढ़ ट्रेक भी शुरू
वीरवार को चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। वहीं सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वो ट्रेन की गति 30 और 45 किमी तक रखें, ताकि हादसा न हो। इसका असर चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12046 शताब्दी पर देखने को मिला। ट्रेन के कैंट स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर लगभग 12.43 है, लेकिन ट्रेन 30 मिनट की देरी से प्लेटफार्म पर पहुंची। इस दौरान कुछ यात्रियों ने ट्रेन के स्टेशन अधीक्षक से भी पूछताछ की कि कहीं ट्रेन फिर रद तो नहीं हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उद्धोषणा करवाई गई कि ट्रेन कुछ ही देर में प्लेटफार्म पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


अंबाला-सहारनपुर और चंडीगढ़ सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन आरंभ हो गया है। अभी नंगल डैम व ऊना हिमाचल सेक्शन बाधित है। इसे दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही यह सेक्शन भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-मंदीप सिंह भाटिया, मंडल रेल प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें