फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टॉवर के हिलने की अफवाह सुन सहमे न्यू टैगोर गाॅर्डन के लोग, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की टांगरी नदी के साथ लगते न्यू टैगोर गार्डन में लगे निजी मोबाइल टॉवर के हिलने और गिरने की अफवाह पर कॉलोनी के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग आनन-फानन में अपने घरों पर ताला लगाकर जो भी सामान हाथ लगा उसे लेकर टांगरी बांध की ओर जाते नजर आए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यह मोबाइल टॉवर कॉलोनी में एक व्यक्ति के खाली प्लॉट में करीब 14 साल पहले लगाया गया था। टांगरी नदी में पानी के आने के बाद काॅलाेनी में भी पानी आ गया था। जब इस टॉवर के नीचे 60 घंटे तक 6 फीट पानी जमा था। लोगों ने मांग की है कि इस टॉवर को यहां से हटाया जाए।

हड़बड़ाहट में भागा
विनीत ने बताया कि वह घर पर था। इसी दौरान बाहर से शोर सुनाई दिया। बाहर निकला और देखा कि लोग हड़बड़ाहट में टांगरी बांध की और भाग रहे थे। उसे बताया कि टाॅवर हिल रहा है और वह गिरने वाला है। यह सुनकर उसने के सदस्यों को बाहर निकाला और वह टांगरी बांध की तरफ आ गया।
विज्ञापन


दिल के मरीज को झटका
प्रवीण ने बताया कि पिछले पांच साल से वह दिल के रोग से जूझ रहा है। वीरवार को दोपहर को वह बच्चों के साथ घर था तभी उसे पता चला कि घर के पास जो टॉवर है वह हिल रहा है और कभी भी गिर सकता है यह सुनकर जरूरी सामान लिया और परिवार के साथ सड़क के किनारे बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें