फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला पालीटेक्निक देश के टॉप बारह में

Fri, 11 Oct 2013 11:06 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला शहर स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान को देश के 12 श्रेष्ठ बहुतकनीकी संस्थानों में शामिल किया गया है।\
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से इस संस्थान को टॉप 12 संस्थानों में जगह देते हुए प्रशिक्षण तकनीक विस्तार के लिए 2 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान भी दिया गया है। टॉप में शामिल होने वाले संस्थानों में से हरियाणा का यह एकमात्र संस्थान है।

प्रिंसिपल आरसी जिंदल ने बताया कि इस अनुदान की प्रथम किस्त के रूप में 1.10 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इनमें हरियाणा के एक, आंध्र प्रदेश के दो, गोवा के एक, गुजरात के 2, महाराष्ट्र के 5 और उड़ीसा का एक संस्थान शामिल है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस अनुदान से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की सभी कार्यशालाओं में उपकरणों का आधुनिकीकरण और प्रशिक्षण सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि राजकीय बहुतकनीकी संस्थान देश के प्राचीन संस्थानों में शामिल है और जिस समय पूरे प्रदेश में 4 या 5 बहुतकनीकी संस्थान उपलब्ध थे, उस समय भी इस संस्थान को श्रेष्ठ संस्थानों में स्थान हासिल था।

 इस संस्थान से अब तक हजारों युवा प्रशिक्षण हासिल करके विभिन्न सरकारी विभागों और निजी क्षेत्र में देश के नवनिर्माण में अपना सहयोग दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बीते चार वर्षों से इस संस्थान में लड़काें के साथ-साथ लड़कियों के लिए भी विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। इस संस्थान में अंबाला के अतिरिक्त पूरे प्रदेश से छात्र विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण हासिल करते हैं।
विज्ञापन


अन्य जिलों से आए छात्राें के लिए विवेकानंद छात्रावास में आवासीय सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान का परिणाम प्रतिशत बेहतर होने के साथ-साथ प्लेसमेंट प्रतिशत भी काफी बेहतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें