अंबाला सिटी। अंबाला सर्कल में बुधवार को 17 फीडर के क्षेत्र में बिजली प्रभावित रहेगी। इसके लिए बिजली निगम की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। ये जानकारी बिजली निगम के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि बलदेव नगर, डूंग डायरी, क्वालिटी, पीएवंटी, सेवा समिति, सिविल अस्पताल फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। इसी तरह गरनाला, एकता विहार, दाल मंडी, कोंकपुर, हाथीखाना, शिवाला मंडी फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, डेलूमाजरा, उदयपुर, नन्योला फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।