फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक लड़कों में अंबाला ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राज्य स्तरीय तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का वीरवार को समापन हो गया। फुटबॉल, तैराकी व जिम्नास्टिक की मेजबानी कर रहे अंबाला का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक लड़कों में ओवरऑल का खिताब 331.80 अंक लेकर अंबाला ने जीता। वहीं दूसरे स्थान पर 297.95 अंक लेकर भिवानी व हिसार 279.10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा लड़कियों के मुकाबलों में रोहतक 182.95 अंक लेकर पहले, अंबाला 178.95 अंक लेकर दूसरे व सिरसा 168.50 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। रिदमिक लड़कियों में गुरुग्राम पहले, झज्जर दूसरे व अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा फुटबॉल में जींद पहले, रेवाड़ी दूसरे व हिसार तीसरे स्थान पर रहा। तैराकी लड़कों में झज्जर 55 अंक से पहले, अंबाला 50 अंक से दूसरे व जींद 45 अंक से तीसरे स्थान रहा।
लड़कियों में जींद 53 अंक लेकर पहले, हिसार 44 अंक लेकर दूसरे व अंबाला 25 अंक लेकर तृतीय रहा। तैराकी में लड़कियों के मुकाबलों में जींद अव्वल रहा। विजेता बनी यह टीम इसलिए चर्चा में रही, क्योंकि यह लड़कियां जींद के राम राई तालाब में अभ्यास करती हैं। कोच राजेश द्वारा तालाब में ही तैराकी करवाकर खिलाड़ियों को इस कद्र ट्रेंड किया गया है कि वह ओलंपिक की तर्ज पर बने ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में दूसरे शहरों की टीमों पर भारी पड़ गई। वीरवार को अंतिम दिन तैराकी में कुल 10 इवेंट हुए थे।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिम्नास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष, तैराकी एसोसिएशन के प्रधान व फुटबॉल एसोसिएशन के चेयरमैन राजिंद्र विज बतौर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल विभाग से डिप्टी डायरेक्टर मैरी मसीह, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर अरुण कांत, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी पूनम शर्मा, तैराकी राम स्वरूप शर्मा आदि शामिल रहे।

फुटबॉल के सभी मुकाबले बारिश में हुए। पहले दो सेमीफाइनल हुए। पहले सेमीफाइनल में रेवाड़ी ने हिसार को 2-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में जींद ने भिवानी को 3-2 से हराया। फाइनल मुकाबला जींद व रेवाड़ी के बीच खेला गया। करीब 30 मिनट के इस मुकाबले में दोनों की टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा। पूरा मैच होने तक दोनों की तरफ से एक भी गोल नहीं किया गया। आखिर में मैच ड्रा होने के कारण पैनल्टी शूट हुआ। इसमें पहले 3-3 स्कोर रहा, लेकिन आखिरी में जींद की टीम ने एक गोल कर मुकाबले को 4-3 से जीत कर ओवरऑल ट्रॉफी को अपने नाम किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिताओं के परिणाम



1500 मीटर फ्री स्टाइल (तैराकी)

लड़का वर्ग

स्वर्ण - चरखी दादरी का इशांत

रजत - भिवानी का आदित्य

कांस्य - पलवल का कार्तिक

लड़की वर्ग

स्वर्ण - पलवल की कशिश

रजत - सिरसा की निभा

कांस्य - जींद की प्रियंक

50 मीटर बटर फ्लाई

लड़का वर्ग

स्वर्ण -झज्जर का भूमिक

रजत - जींद का दिलशान

कांस्य - अंबाला का विनय राणा

लड़की वर्ग

स्वर्ण - सोनीपत की प्रांजल

रजत - पंचकूला की जैसमीन

कांस्य - भिवानी की हिया

200 मीटर इंडिविजुअल मैडल तैराकी

लड़का वर्ग

स्वर्ण - अंबाला का अजय

रजत - सिरसा का हरमीत

कांस्य - झज्जर का शुभम

लड़की वर्ग

स्वर्ण - जींद की शिवानी

रजत - राई की मीना

कांस्य - अंबाला की 7 वर्षीय पावनी

200 मीटर बैक स्ट्रोक

लड़का वर्ग

स्वर्ण - जींद का साहिल

रजत - सोनीपत का इराज

कांस्य - पलवल का इशांत

लड़की वर्ग

स्वर्ण - हिसार की अश्मीता

रजत - पंचकूला की लीजा

कांस्य - जींद की आस्था

चार गुणा 200 मीटर फ्री स्टाइल रिले

लड़का वर्ग

स्वर्ण - झज्जर

रजत - अंबाला

कांस्य - जींद

लड़की वर्ग

स्वर्ण - हिसार

रजत - जींद

कांस्य - सोनीपत

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक के व्यक्तिगत परिणाम



ओवरऑल व्यक्तिगत मुकाबला चैंपियन

लड़का वर्ग

पहला - अंबाला का साहिल

दूसरा - अंबाला का जतिंद्र

तीसरा - भिवानी का आशीष

लड़की वर्ग

पहला - फरीदाबाद की आयुष्मा

दूसरा - अंबाला की रूचि भट्ठ

तीसरा - गुरुग्राम की आरना

रिदमिक लड़की वर्ग में ऑल राउंड चैंपियन

पहला - गुरुग्राम की लाइफ

दूसरा - गुरुग्राम की ध्रूवी

तीसरा - कुरुक्षेत्र की मिष्का

फ्लोर एक्सरसाइज

लड़का वर्ग
पहला - अंबाला का साहिल

दूसरा - गुरुग्राम का सागर

तीसरा - भिवानी का अजीत

लड़की वर्ग

पहला - फरीदाबाद की आयुष्मा

दूसरा - अंबाला की रूचि भट्ठ

तीसरा - गुरुग्राम की आरना

पॉमेल होर्स जिम्नास्टिक
लड़का वर्ग
पहला - गुरुग्राम का सागर

दूसरा - भिवानी का अजीत

तीसरा - अंबाला का साहिल

स्टील रिंग्स

लड़का वर्ग

पहला - अंबाला का हिमांशु

दूसरा - भिवानी का आशीष

तीसरा - अंबाला का साहिल

वाॅल्टिंग टेबल

लड़का वर्ग
पहला - अंबाला का साहिल

दूसरा - गुरुग्राम का सागर

तीसरा -अंबाला का दीपक

लड़की वर्ग

पहला - अंबाला की रूचि भट्ठ
दूसरा - फरीदाबाद की आयुष्मा

तीसरा - सिरसा की पूनम, सिरसा की रमनदीप

पैरलल बार

लड़का वर्ग

पहला - अंबाला का जतिंद्र

दूसरा - गुरुग्राम का सागर

तीसरा - भिवानी का आशीष

हॉरिजोंटल बार

लड़का वर्ग

पहला- अंबाला का साहिल

दूसरा - गुरुग्राम का सागर

तीसरा - अंबाला का जतिंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें