फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: छावनी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में तीमारदारों ने दो डॉक्टरों से की हाथापाई, चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Wed, 09 Nov 2022 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अस्पताल में करीब पौने घंटे तक इमरजेंसी में हाईवोल्टेज ड्रामा चला। भीड़ ने स्टाफ से भी अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीमारदारों को शांत करवाया, एमआरआई करवाने को लेकर बहस हुई थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में छावनी नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार रात को करीब 10 बजे जमकर हंगामा हुआ। मारपीट में घायल होने के बाद अंबाला शहर के बाद छावनी नागरिक अस्पताल में रेफर होकर मरीज के तीमारदारों ने हंगामा किया। यहां तक कि इमरजेंसी में तैनात दो ड्यूटी डॉक्टरों के साथ भी हाथापाई की। इस दौरान दोनों डॉक्टरों ने अपने कमरे में जाकर खुद का बचाव किया।

विज्ञापन


इस दौरान एमआरआई टेक्निशियन के साथ भी हाथापाई  की। इस दौरान इमरजेंसी में गाली गलौज भी की। जिससे दाखिल गंभीर मरीज भी परेशान हो गए। सूचना के बाद इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची, बावजूद करीब आधा दर्जन परिजनों ने जमकर हंगामा किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया।

बाद में तीमारदार मरीज को एमआरआई के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। हाथापाई की शिकायत ड्यूटी डॉक्टर ने रजिमेंट चौकी में दी। हालांकि पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों की वीडियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना था कि मरीज अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल से रेफर हो कर आया था।
विज्ञापन


एमआरआई नहीं होने के कारण मरीज के साथ वाले बहस करने लगे। बोले कि यहीं एमआरआई करवाओ और उपचार करो। जब उन्हें एमआरआई न होने की बात बोली तो वह तैश में आकर हाथापाई करने लगे। सिक्योरिटी गार्ड बीच बचाव करने के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

उल्लेखनीय है कि शहर के विश्वकर्मा रोड स्थित मंजी साहिब गुरूद्वारा के पास दूध की डेयरी संचालक पर करीब दर्जनभर युवकों ने दुकानदार पर रॉड, तलवार, डंडों से हमला कर दिया। घायल ने तेजाब से हमला करने के भी आरोप लगाए है। घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जहां से उसे एमआरआई के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया था। मरीज के साथ आये तीमारदारों का कहना था कि गंभीर मरीज को एमआरआई के लिए इधर-उधर घुमाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें