फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला की हैंडबॉल खिलाड़ी अंजलि ने टीम इंडिया में बनाई जगह

विज्ञापन
अंबाला कैंट के लालकुर्ती निवासी हैंडबॉल ​खिलाड़ी अंजलि अपनी कोच कुसुम के संग खड़ी: स्वयं - फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट के लालकुर्ती निवासी अंजलि ने हैंडबॉल की टीम इंडिया में अपनी जगह बनाकर अंबाला का नाम चमकाया है। अंजलि अंबाला से निकलकर इंडिया हैंडबॉल की टीम का हिस्सा बननी वाली पहली महिला खिलाड़ी है। इससे पहले अंबाला का शुभम इंडिया टीम का हिस्सा बना था। अंजलि थाईलैंड में 24 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाली जूनियर महिला एशिया आईएचएफ ट्रॉफी जूनियर वूमेन कॉन्टिनेंटल फेज में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

अंबाला कैंट की हैंडबॉल कोच कुसुम ने बताया कि अंजलि ने उत्तराखंड में 5 से 20 नवंबर को लगे हैंडबॉल की इंडियन टीम के कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उसी की बदौलत यह मुकाम हासिल किया। अंजलि का चयन पहली 16 खिलाड़ियों की टीम में हुआ है। अंजलि ने अंबाला कैंट में खेल विभाग की तरफ से चल रहे सेंटर में प्रशिक्षण लेकर स्टेट व नेशनल लेवल पर पदक हासिल किए थे। मौजूद समय में गुजरात में साईं इंटरनेशनल कैंप में रहती है और वहीं कोचिंग ले रही है। अंजलि के पिता राजकुमार ट्रक ड्राइवर है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बावजूद अंजलि ने यह मुकाम हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

अंबाला कैंट के लालकुर्ती निवासी हैंडबॉल खिलाड़ी अंजलि अपनी कोच कुसुम के संग खड़ी: स्वयं- फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें