फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला के किसानों को सम्मान निधि के रूप में मिले 9.28 करोड़

विज्ञापन
वाराणसी से पीएम के लाइव कार्यक्रम को देखते ऊर्जा मंत्री अनिल विज। सूचना विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। कृषि विज्ञान केन्द्र तेपला में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत 9 करोड़ 70 लाख किसानों के खाते में 20 हजार 500 करोड़ रूपये की राशि एक बटन दबाकर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से स्थानांतरित करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला अंबाला में 20वीं किस्त के तहत 46431 लाभार्थी किसानों को 9 करोड़ 28 लाख 62 हजार रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। इस मौके पर मंत्री अिनल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है यानि हमें अपने देश में ही चीजों का निर्माण कर उपयोग करना है क्योंकि रोजगार तब बढ़ेगा जब हम अपने देश में ही इन चीजों एवं वस्तुओं का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें