फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में टीम चैंपियनशिप व ऑल राउंड बेस्ट में अंबाला का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रही 55वीं हरियाणा राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। इस अवसर पर तैराकी एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया बुधवार को हुई जिम्नास्टिक की अंडर-19 आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक स्पर्धा के दौरान लड़कों की टीम में अंबाला ने पहला, रोहतक ने दूसरा, गुरुग्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा ऑल राउंड बेस्ट में अंबाला के दीपक ने पहला, भिवानी के राज कुमार व कुरुक्षेत्र के भरत ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि कॉमनवेल्थ और ओलंपियाड में ज्यादातर गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने अर्जुन व भीम अवॉर्ड प्राप्त करने वाले अंबाला के खिलाड़ियों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान वाल्टिंग टेबल में अंबाला के दीपक ने पहला और भिवानी के राजकुमार ने दूसरा, गुरुग्राम के अमित ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 लड़कियां आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में रोहतक, फरीदाबाद एवं अंबाला और अंडर -14 जिम्नास्टिक में लड़कों में सिरसा, भिवानी व रोहतक के खिलाड़ी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। ऑल राउंड बेस्ट में सिरसा, भिवानी व हिसार और अपरेट्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद, हिसार, सिरसा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में भिवानी, अंबाला व गुरुग्राम और एकल ऑल राउंड बेस्ट में भिवानी, गुरुग्राम, भिवानी की टीमें अव्वल रहीं। अंडर-17 लड़कियों की जिम्नास्टिक टीम चैंपियनशिप में रोहतक, गुरुग्राम व अंबाला और एकल आल राउंड बेस्ट में गुरुग्राम, अंबाला और रोहतक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एक्रोबिटिक्स इवेंट में लड़कों में प्रथम एमएनएस राय, द्वितीय रोहतक व तृतीय कुरुक्षेत्र रहा। लड़कियों में प्रथम एमएनएस राय, द्वितीय सिरसा व तृतीय रोहतक ने स्थान प्राप्त किया। मिक्स में प्रथम एमएनएस राय, द्वितीय सिरसा, तृतीय रोहतक व कैथल ने स्थान प्राप्त किया। ग्रुप में लड़कियों में प्रथम एमएनएस राय, द्वितीय सिरसा, तृतीय करनाल और लड़कों ने प्रथम एमएनएस राय, द्वितीय सिरसा, तृतीय रोहतक ने स्थान प्राप्त किया। टीम चैंपियनशिप में प्रथम एमएनएस राय, द्वितीय सिरसा, तृतीय रोहतक ने स्थान प्राप्त किया। फ्री स्टाइल में अंडर 14 लड़कों में प्रथम झज्जर, द्वितीय झज्जर, तृतीय गुरुग्राम ने स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लड़कियों फ्री स्टाइल में प्रथम गुरुग्राम, द्वितीय फरीदाबाद, तृतीय अंबाला ने स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 लड़कों में ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रथम पानीपत, द्वितीय झज्जर, तृतीय झज्जर एवं अंडर-14 लड़कियों में ब्रेस्टस्ट्रोक में प्रथम गुरुग्राम, द्वितीय अंबाला, तृतीय झज्जर ने स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 मैडले रिले लड़कों में प्रथम फरीदाबाद, द्वितीय गुरुग्राम, तृतीय झज्जर एवं अंडर-14 मैडले रिले लड़कियों में प्रथम गुरुग्राम, द्वितीय फरीदाबाद, तृतीय झज्जर ने स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बटरफ्लाई लड़को में प्रथम फरीदाबाद, द्वितीय फरीदाबाद, तृतीय जींद एवं अंडर-14 बटरफलाई लड़कियों में प्रथम गुरुग्राम, प्रथम फरीदाबाद, प्रथम फरीदाबाद ने स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताएं जिला नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह व सह शिक्षा अधिकारी (खेल) भीम सिंह और खेल जगत से जुड़े प्रशिक्षित कोचों की देखरेख में संप्पन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने अभिभावकों और खिलाड़ियों के कोचों को बधाई दी। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी राम निवास, प्रधानाचार्य सतबीर सैनी, लोकेंदर सिंह, कवलजीत कौर, अनीता शर्मा, नीरज, विक्रम, मुख्य अध्यापक श्याम सुंदर शर्मा, लेक्चरार कुनाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें