फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री स्टाइल 400 मीटर में अंबाला का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 55वीं हरियाणा राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। तैराकी अंडर-19 400 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों में अंबाला प्रथम, जींद दूसरे व अंबाला तीसरे स्थान पर रहा। वहीं लड़कियों में गुरुग्राम, राई व पानीपत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेकस्ट्रोक 200 मीटर अंडर-19 (लड़के) में हिमांशु फरीदाबाद ने प्रथम, हिमांशु झज्जर ने द्वितीय और विनय झज्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों में क्रमश: रौनक गुरुग्राम, हीना राई, हीया भिवानी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। प्राप्त किया। फर्स्ट मैडेली 200 मीटर अंडर-17 (लड़के) में क्रमश: मानव दहिया सोनीपत, अंकुर चरखी दादरी, समीर जाखड सिरसा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय और लड़कियों में सुहानी अहलावत गुरुग्राम प्रथम, मोनिका अंबाला द्वितीय और महक सोनीपत तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

इसी प्रकार फर्स्ट मैडेली 200 मीटर अंडर-19 (लड़के) में क्रमश: शिवांश शर्मा फरीदाबाद, अजय अंबाला व नीतू (जींद) ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 लड़कियों में 4 गुणा 100 मीटर एफ/एस रिले में वर्णिका, अनुष्का, खुशी, ओजस्वनी पानीपत ने प्रथम और ईशिता, अनंतवीर, अनुराधा व दिव्यांशी हिसार ने द्वितीय और रिया, आस्था, संजना व निशा सिरसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों में केशव, नमन, हिमांशु, शिवांश फरीदाबाद ने प्रथम और रोबिन, अजय, विजय व सार्थक अंबाला ने द्वितीय और आदित्य, प्रवीण, दीपक व नीतू जींद तृतीय रहे।
बेकस्ट्रोक 50 मीटर अंडर-17 (लड़कियों) में गुरुग्राम प्रथम व झज्जर ने द्वितीय और फरीदाबाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में प्रथम व द्वितीय गुरुग्राम और अंबाला तृतीय रहा। 200 मीटर अंडर-17 (लड़कों) में रविंदर अंबाला ने प्रथम, साहिल अंबाला ने द्वितीय और नवीन सिरसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में वीरा गुरुग्राम, यामिनी हिसार व अभिश्री ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 लड़कों की 100 मीटर बटरफ्लाई में जींद, सिरसा व फरीदाबाद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कों की 100 मीटर बटरफ्लाई में सोनीपत, अंबाला और गुरुग्राम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में प्रथम व द्वितीय गुरुग्राम व फरीदाबाद तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 लड़कों की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में फरीदाबाद, जज्झर व अंबाला और लड़कियों में फरीदाबाद, झज्जर व पानीपत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14, 4 गुणा 100 मीटर एफ/एस रिले लड़कियों में प्रथम फरीदाबाद, द्वितीय गुरुग्राम व तृतीय स्थान अंबाला ने प्राप्त किया और लड़कों में झज्जर, गुरुग्राम व फरीदाबाद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 लड़कों में 50 मीटर बेकस्ट्रोक में झज्जर, गुरुग्राम व झज्जर और लड़कियों में गुरुग्राम, अंबाला व गुरुग्राम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिता का आयोजन जिला नोडल अधिकारी राजिंदर सिंह, सह शिक्षा अधिकारी (खेल) भीम सिंह की देख रेख में व जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें