फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला मंडल को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे के पांच मंडलों दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद में से अंबाला मंडल को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान रेल सप्ताह के दौरान मिलेगा। उत्तर रेलवे बड़ोदा हाउस की सूची में अंबाला मंडल का नाम शामिल किया है।
विज्ञापन

समारोह का आयोजन 23 जनवरी को दिल्ली में होगा। समारोह के दौरान 15 अलग-अलग विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को शील्ड व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार शाम को लिखित आदेश जारी करके संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय पर दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
रनिंग शील्ड्स के तहत अंबाला मंडल को वाणिज्य, कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, मकैनिकल, मेडिकल, पसर्नल, राजभाषा, संरक्षा, सुरक्षा सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा इकोनॉमी शील्ड सहित मंडल की सर्वाेत्तम सुधार शील्ड, महाप्रबंधक उत्कृष्टता पुरस्कार और समग्र प्रदर्शन के तहत एक मंडल को विशेष शील्ड प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इन श्रेणियों में मिलेगा : अंबाला मंडल के अधीन बठिंडा रेलवे स्टेशन को सर्वोत्तम स्टेशन सफाई का सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा सिविल कार्य एवं बागवानी, रेलवे अंडर और ओवरब्रिज, सिविल इंजीनियरिंग में सराहनीय कार्य को लेकर, कोच व फ्रेट आदि के रख-रखाव को लेकर, खानआलमपुर रेलवे यार्ड, रेल कर्मचारियों से जुड़े परिवार कल्याण संस्था, संभाग में उत्कृष्ट कार्य, रूट रिले इंटरलॉकिंग, संरक्षा और सुरक्षा में समग्र प्रदर्शन और मंडल में आरपीएफ के सराहनीय प्रदर्शन को सम्मान की श्रेणी में रखा गया है।
मंडल स्तर पर होगा समारोह : अंबाला मंडल के दो रेल कर्मचारियों कुछ समय पहले ही रेल सेवा का उत्कृष्ट सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस कड़ी में आगामी प्रक्रिया के तहत रेलवे सप्ताह का आयोजन अंबाला मंडल में भी किया जाएगा। इसमें निजी तौर पर 50 से अधिक कर्मचारियों और 14 विभागों को शील्ड और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें