फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फुटबाल के मुकाबले में अंबाला ने मथाना को दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में शनिवार को फुटबॉल, खो-खो तथा हैंडबॉल की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फुटबॉल आयुवर्ग 14 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मथाना को रोमांचक मुकाबले में 3-0 से हराया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरसिंहपुरा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक सिरसा को 3-2 से मात दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही आयुवर्ग 17 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक सिरसा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मानेसर को शानदार खेल का प्रदर्शन करे हुए 2-0 से हराया। इसके अलावा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरसिंहपुरा ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन अंबाला को कडे़ मुकाबले में 2-1 से हराया।
वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चंडी मंदिर और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। जिसके बाद मैच ड्रॉ रहा। इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम संभाग के विभिन्न विद्यालयों के 213 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय संभाग गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त दीदार सिंह प्रधानाचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा के साथ मैच का अवलोकन किया।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता आयुवर्ग 14,17
आयुवर्ग 14 में बालक वर्ग में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भनाला ने प्रथम स्थान हालिस किया। इसके अलावा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी द्वितीय और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नाहरा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, आयुवर्ग 17 के बालक वर्ग में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाया। इसके अलावा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भनाला द्वितीय और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हैंडबॉल में अंबाला ने पाया प्रथम स्थान
हैंडबॉल आयुवर्ग 17 वर्ग में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो अंबाला के खिलाडियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाया। इसी तरह से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर एक अंबाला द्वितीय और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हिसार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आयुवर्ग 14 वर्ग में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो अंबाला ने प्रथम तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हिसार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें