फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिमला से ठंडा अंबाला, दो दिन राहत नहीं

विज्ञापन
मौसम की फोटो।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लगातार तीन दिन हल्की धूप निकलने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रात में अत्यधिक कोहरा छा गया और शुक्रवार सुबह आसमान से बारिश जैसी गिरने वाले ओस ने ठंड बढ़ा दी। दिनभर ओस गिरने से ठिठुरन भरी ठंड रही।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक शीत दिन रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। दिनभर ठंड होने से दिन का अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस गिरा। दिन का अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। यह तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन की ठंड का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहाड़ों की रानी शिमला, मनाली और धर्मशाला से भी अधिक ठंड अंबाला में पड़ रही है।
अति शीत दिन और अत्यधिक घना कोहरा
-अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान कोई बड़ा बदलाव नहीं है। इसके बाद 2 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन

-हरियाणा और पंजाब में 20, 21 और 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका है।
-पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 20 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिन से अति शीत दिन की स्थिति और उसके बाद 21 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिन की स्थिति होने की संभावना है।
-पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 20 और 21 जनवरी को एक-दो स्थानों पर शीत लहर से लेकर अति शीत लहर की स्थिति और उसके बाद 22 जनवरी को एक दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

पहाड़ी क्षेत्रों से भी ठंडा चल रहा अंबाला
स्थान अधिकतम न्यूनतम तापमान
धर्मशाला 18.0 5.2
मनाली 12.6 -2.7
शिमला सिटी 13.4 3.2

आगे ऐसा रह सकता है तापमान
-20 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा व ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-21 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने के साथ ठंडा दिन रहने की संभावना है। दिन का तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-22 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
-23 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरे की संभावना है। दिन का तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पूरे राज्य में रहेगी कोल्ड डे की स्थिति
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी और उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने की संभावना से राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह गहरी धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें