फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निकलेंगी विशाल शोभायात्रा, मंदिर हो गए तैयार

विज्ञापन
अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर को श्रीराम महोत्सव के चलते भव्य सुंदर ढ
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के भव्य महोत्सव के लिए अंबाला के सभी राम मंदिरों में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर ट्विनसिटी के प्राचीन मंदिरों से जुड़े मंदिर कमेटियों के सदस्यों और पुजारियों ने बताया कि सैकड़ों वर्षों की एक प्रतीक्षा के बाद श्रीराम भक्तों को यह शुभ अवसर मिला है। इसी खुशी में मंदिर परिसरों में श्री रामायण जी के पाठ, सुंदरकांड का पाठ, विशाल भंडारे लगाए जाएंगे। इसी उपलक्ष्य में 22 जनवरी को भगवा ध्वज की अगुवाई में विशाल शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।
इसमें बैंडबाजों की टीमें और डीजे के माध्यम से श्रीराम की धार्मिक धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहेगा। यह भव्य विशाल शोभायात्राएं सिटी और छावनी के विभिन्न बाजारों में बड़ी ही श्रद्धापूर्वक निकाली जाएंगी। मंदिर भवनों को एक दीपावली पर्व की तर्ज पर रंग बिरंगी लड़ियों से सजाए जाएंगे। ये मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहेगे।
विज्ञापन




प्राण प्रतिष्ठा पर होगा पाठ : नरेश

सिटी नेशनल हाईवे स्थित श्रीराम मंदिर के प्रधान नरेश अग्रवाल ने बताया कि 100 वर्षो से स्थापित प्राचीन श्रीराम मंदिर में आगामी 22 जनवरी को श्री रामायण जी के पाठ का भव्य समापन किया जाएगा, वहीं मंदिर भवन में एक बड़ी एलईडी लगाई जाएगी। इससे श्रीराम भक्तों को अयोध्या में आयोजित होने वाले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

रंग बिरंगी चुनरियों से सजेगा मंदिर : सुभाष

शहर के श्रीराम मंदिर भवन से जुड़े श्रीराम भक्त सुभाष चंद्र गोयल ने बताया कि अयोध्या महोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 21 जनवरी को मंदिर परिसर में श्री रामायण जी के पाठ का शुभारंभ विधिवत किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर भवन को बहुत ही रंगबिरंगी चुनरियों और लड़ियों से सजाया जाएगा। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

भव्य होगी शोभायात्रा : अचलेश

अंबाला छावनी के हिल रोड पर 1936 से स्थापित किए गए श्री सनातन धर्म सभा मंदिर के संरक्षक अचलेश हरितश ने बताया कि मंदिर कमेटी के तत्वावधान में अंबाला की पहली विशाल भव्य शोभायात्रा निकली जाएगी, जोकि 21 जनवरी को बब्याल गांव से सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी और छावनी के विभिन्न बाजारों से होते हुए श्री सनातन धर्म सभा मंदिर में समापन किया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में दोपहिया वाहन, गाड़ियों सहित ट्रैक्टर-ट्रालियां शामिल रहेंगी।

संघर्ष करने वाले कारसेवक होंगे सम्मानित : अरुण

छावनी के श्री सनातन धर्म सभा मंदिर के प्रेस प्रवक्ता अरुण जोशी ने बताया कि भगवान श्रीराम लला जी के इस भव्य महोत्सव के लिए मंदिर परिसर में आए दिन धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं और ये 22 तक जारी रहेगा, वहीं इस महोत्सव की विशेषता यह भी रहेगी कि वर्ष 1990 में अयोध्या में हुए संघर्ष के दौरान अंबाला से पहुंचे करीब 20 से 25 परिवारों के सदस्यों को इस भव्य महोत्सव पर सम्मानित करने का कार्य मंदिर कमेटी की ओर से किया जा रहा है।

भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम होंगे आयोजित : त्रिपाठी
छावनी के श्री सनातन धर्म सभा मंदिर के पुजारी पं.बुद्धिभल्व त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर परिसर में 21 को श्री रामायण जी का पाठ होगा। इसी कड़ी में 22 जनवरी को दोपहर 11 बजे से भजन कीर्तन होंगे। इस दौरान मंदिर परिसर में एलईडी के माध्यम से श्रीराम भक्तों को अयोध्या से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। दोपहर बाद साढे तीन से छह बजे तक सुंदरकांड का पाठ रहेगा। शाम साढे छह बजे दीप उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 2100 दीप जलाए जाएंगे।

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर को श्रीराम महोत्सव के चलते भव्य सुंदर ढ

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर को श्रीराम महोत्सव के चलते भव्य सुंदर ढ

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर को श्रीराम महोत्सव के चलते भव्य सुंदर ढ

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर को श्रीराम महोत्सव के चलते भव्य सुंदर ढ

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर को श्रीराम महोत्सव के चलते भव्य सुंदर ढ

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर को श्रीराम महोत्सव के चलते भव्य सुंदर ढ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें