फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी अंबाला नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आज शिवरात्रि पर अंबाला के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा इसके लिए सभी कांवड़िए हरिद्वार से विभिन्न तरह की कांवड़ लेकर मंगलवार की देर शाम तक संत निवास और ग्रेस बैंक्वेट हाल के कांवड़ शिविर में पहुंचे। इस दौरान अंबाला की नगरी बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। हरिद्वार से जल लेकर पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल की ओर जाने वाले कांवड़ियों का मंगलवार सुबह से लेकर रात तक सिलसिला चलता रहा। इसके साथ कांवड़ शिविर में कांवड़ियों का दिनभर मेला लगा रहा। सुबह से ही कांवड़िए डाक कांवड, बैठी कांवड़, झूला कांवड़, रथ कावंड, बटरफ्लाई कांवड़, नंदी, शिव पार्वती कांवड़, लाइट वाली कांवड़ लेकर बाइक, ट्रैक्टर ट्राली, टाटा ऐस, ऑटो, साईकिल, जीप, पैदल व अन्य वाहनों में कांवड़ लेकर पहुंचे। इस दौरान डीजे की धुन पर बाबा के भजनों का गुणगान होता रहा।
विज्ञापन

दोपहर के समय हरिद्वार से जल लेकर अंबाला छावनी और अंबाला सिटी के कांवड़िये अपनी अपनी कांवड लेकर संत निवास ओर ग्रेस बैंक्वेट हाॅल पहुंचे। इसके बाद कांवड़ियों के परिजन ढोल ताशे लेकर कांवड़ शिविर पहुंचे और कांवड़ियों को लेकर मंदिर की धर्मशालाओं में पहुंचे। यहां पर कांवड़िये रात भर विश्राम करेंगे और सुबह चार बजे से मंदिरों में भोले बाबा का अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें