शहर का राजकीय बहुतकनीकी संस्थान। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तीन साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में बची सीट के लिए दूसरी काउंसलिंग के लिए 23 जुलाई बुधवार से कोर्स विकल्प भरने शुरू होंगे। यह कोर्स विकल्प 26 जुलाई तक भरे जाएंगे। 28 जुलाई को सीट आवंटित होंगी इसके बाद 29 जुलाई से एक अगस्त तक संस्थान में जाकर दाखिला ले सकेंगे। पहली काउंसलिंग में संस्थान में 356 सीट पर दाखिला हुआ है। संस्थान में आठ कोर्स में 630 सीट हैं। अब बची सीट पर दाखिला किया जाएगा।
संस्थान के दाखिला नोडल अधिकारी धर्मवीर सैनी ने बताया कि दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग में विकल्प भरने का कार्य 23 जुलाई सुबह 10 बजे से 26 जुलाई रात 11:59 बजे तक होगा। विकल्प भरने के बाद, विकल्प को लॉक करें। दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद 28 जुलाई शाम 5 बजे सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा। आवेदक को आवंटित सीट पर दाखिला लेने के लिए 29 जुलाई सुबह 10 बजे से 1 अगस्त शाम 4 बजे तक उस संस्थान में जाएं, जहां पर उनको सीट का आवंटन हुआ है। अगर कोई अभ्यर्थी आवंटित सीट के लिए उस संस्थान में रिपोर्ट नहीं करता, जहां पर उनको सीट मिली है तो ऐसी स्थिति में आवंटित सीट स्वत: ही रद्द हो जाएगी।
पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में 600 में से 356 सीट पर दाखिला हो चुका है। अब 23 से 26 जुलाई तक दूसरी काउंसलिंग होगी। 28 जुलाई को काउंसलिंग का परिणाम घोषित किया जाएगा, इसके बाद अभ्यर्थी संस्थान में आकर दाखिला ले सकेंगे।
- डॉ. राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, अंबाला शहर।