स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज ने सोमवार को अम्बाला छावनी के स्वास्तिक चौक पर कई सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़कें 22 करोड़ से बनाई जाएंगी। इस राशि से नगर निगम अंबाला द्वारा सदर क्षेत्र की छोटी-बड़ी 56 सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़कों की मरम्मत के लिए हरियाणा में 1500 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है और इसके अलावा 3401 किलोमीटर लंबी सडकों के सुधार, मरम्मत, चौड़ा करने, कारपेटिंग आदि के कार्यों पर 1242 करोड़ रूपयें की राशि खर्च की जा रही है। अम्बाला सदर की इन सड़कों को चौड़ा करने के साथ-साथ सड़कों के डिवाइडर पर रंगीन लाइटें और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में भी लोक निर्माण विभाग द्वारा 18 करोड़ रुपये की लागत से 19 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
इन सड़कों का होगा पुनर्निर्माणनगर निगम द्वारा लक्ष्मी मार्किट से गुुरूद्वारा, टैलीफोन एक्चेंज से गंदा नाला पुलिया तक, वैभव प्रापर्टी से न्यू दयाल बाग, गुरूद्वारा वाली गली में सुनील के मकान से पुलिया तक, दयाल बाग चौक से पंचदेव मंदिर, गुरमीत स्नैक बार से तनेजा मार्बल, महेशनगर थाना से टांगरी वाया गोल्डन पार्क, न्यू दयाल बाग से श्याम नगर, शिव प्रताप नगर से जग्गा सिंह के मकान तक, विवेकनंद स्कूल से शिव मंदिर, दशहरा मैदान से पटेल नगर बांध तक, भारत माता चौक से भैरव मंदिर, गणेश विहार से रामकिशन कालोनी, पीर बाजार से नाले की पुलिया तक, गोबिंद नगर गुरूद्वारा एकता विहार चौक तक, फौजी साइकिल से दुर्गा नगर नाला तक, एसडी स्कूल से माया राम चौक, निकलसन रोड से जगाधरी रोड व कबाडी बाजार, एसडी पब्लिक स्कूल से आलू गोदाम व राजू धलईया चौक, रेलवे रोड से विजय रतन चौक-स्वास्तिक चौक, राय मार्किट से विजय रतन चौक व स्टाफ रोड, फुटबाल चौक से शर्मा फोटो लैब, सैनी हाउस मार्ग जगाधरी रोड से राय मार्किट वाया गांधी ग्राउंड व इंद्रा पार्क, रामगढ़ रोड से बोह रोड़, बोह से कलरहेडी, डफिैंस कालोनी से बोह, कलरहेडी से डम्प, कलरहेडी से टुंडला सडकों का पुनर्निर्माण कार्य आरम्भ किया जायेगा।