फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंबाला खंड टू रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुवार को लड़कों के बैडमिंटन मुकाबले करवाए गए। इन खेल में राजकीय व निजी स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। आयुवर्ग-17 लड़कों में बैडमिंटन में अंबाला खंड टू प्रथम और अंबाला खंड वन द्वितीय रहा। आयुवर्ग-19 लड़कों के बैडमिंटन के खेल मुकाबले शुक्रवार को करवाए जाएंगे। शिक्षा विभाग के डीपीई मलकीत सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता प्रतिभा राज्य स्तर पर प्रतिभागिता करेंगे। अभी आयुवर्ग-17 और 19 के एथलेक्टिस खेल मुकाबले भी करवाए जाने हैं। यह मुकाबले भी जल्द करवाए जाएंगे।
विज्ञापन



लड़कियों की आयुवर्ग-17 व 19 की प्रतियोगिता आज
जिला खेल सचिव लड़कियां मोनिका ने बताया कि शुक्रवार को लड़कियों की आयुवर्ग-17 व 19 की खेल प्रतियोगिता करवाई जाएंगी। इनमें खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल, हॉकी, बॉस्केटबॉल, बेसबॉल हैंडबॉल, एथलेटिक्स में ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, शार्टपुट, 100 मीटर से 3000 मीटर तक सभी दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इन खेल में जिले भर के सभी छह खंड से विजेता खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला स्तर पर जीतने वाली खिलाड़ी व टीम राज्य स्तर पर जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें