अंबाला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ और संस्थागत नवाचार परिषद द्वारा विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. देसराज बाजवा ने किया। प्राचार्य ने कहा कि उद्यमिता विकास आत्मनिर्भर भारत की नींव है। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रो. नायब सिंह और समन्वयक प्रो. शगुन आहूजा ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में उद्यमी की भावना का निर्माण करती हैं। इस प्रतियोगिता की प्रभारी प्रो. श्वेता गर्ग रहीं। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. रविकांत, प्रो. अशोक और प्रो. रोहिणी सिंह ने निभाई। इस अवसर पर उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ व संस्थान नवाचार परिषद के सदस्य प्रो. गुरविंद्र सिंह व प्रो. रजनी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।