अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद कुमार भाटिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। रेलवे डीएफसीआईएल के प्रबंधन के संपर्क में है। मंगलवार को घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद कुमार भाटिया ने कहा कि रेलवे डीएफसीसीआईएल प्रबंधन के संपर्क में है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 24 अप्रैल को इस तरह की धमकी मिलने की बात भी सामने आई है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी को न्यू मंडी गोबिंदगढ़ और न्यू सरहिंद के बीच भी इसी तरह का ब्लास्ट हुआ था। बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है
।-वरुण शर्मा, एसएसपी, पटियाला