फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: BJP लोकसभा प्रत्याशी को दिखाए काले झंडे, दूसरी बार करना पड़ा किसानों के विरोध का सामना

Sat, 11 May 2024 09:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बंतो कटारिया को मौके से सुरक्षित निकाला। बंतो कटारिया को दूसरी बार किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी को झंडे दिखाते किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। यह विरोध किसानों की ओर से किया गया। विरोध में किसानों ने काले झंडे दिखाए।

विज्ञापन


बंतो कटारिया शनिवार दोपहर को जब मोहड़ा गांव में प्रचार के लिए पहुंची ही थी तो इससे पहले ही किसानों ने नारेबाजी शुरु कर दी और काले झंडे दिखाने शुरु कर दिए। मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सतर्क हो गई और नारेबाजी कर रहे किसानों को प्रत्याशी से कुछ दूरी पर रोक दिया। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बंतो कटारिया को मौके से सुरक्षित निकाला।

दरअसल बंतो कटारिया शनिवार को पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष मंदीप राणा और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मोहड़ा गांव पहुंची थी ताकि स्थानीय लोगों से संपर्क साधा जा सके। इससे पहले भी अंबाला सिटी में प्रचार के लिए पहुंची बंतो कटारिया को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। इस दौरान जब किसानों ने उनसे कई सवाल किए तो मौके पर हाथ जोड़कर खड़ी हो गई थीं।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने सुरक्षा घेरे में लेकर उन्हें मौके से निकाला था। इसी प्रकार गांव बडोली में भाजपा प्रत्याशी जब एक कम्युनिटी सेंटर में लोगों से मिलने पहुंचीं तो यहां भी किसानों ने उनका विरोध किया । काले झंडे भी दिखाए। कार्यक्रम शुरू हो पाता इससे पहले ही उन्हें सुरक्षा कारणों से वहां से निकलकर वापस जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें