फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा : जेएंडके बैंक के बाहर हंगामा, रजिस्ट्रेशन के लिए भीड़, भोले के भक्तों की पुलिस से धक्का-मुक्की

Tue, 15 Apr 2025 04:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए मंगलवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। हरियाणा के अंबाला में पंजीकरण के पहले दिन लोगों की खासी भीड़ उमड़ी। व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस वालों के पसीने छूट गए। 
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा पंजीकरण के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। ऑफलाइन पंजीकरण खुलने पर अंबाला छावनी के जेएंडके बैंक के बाहर मंगलवार जमकर हंगामा हुआ। सैकड़ों की संख्या में भोले भक्त बैंक के बाहर पहुंच गए और पहले पंजीकरण करवाने के लिए भक्तों में ही धक्का-मुक्की हो गई। बिगड़ते हालात को देखते हुए कर्मचारियों ने बैंक का गेट बंद कर पुलिस को बुलाया। लेकिन भक्तों व पुलिस के बीच भी जमकर नोंकझोंक हो गई। आखिर में पुलिस मुलाजिमों ने भक्तों की पंजीकरण के लिए लाइनें लगवाकर व्यवस्था बनाई। बाद में पुलिस पहरे के बीच पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। इस बीच भक्तों ने बम बम भोले के भी जयकारे लगाए। 

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे लोगों का का कहना था कि वह सुबह 10 बजे से ही बैंक में पहुंच गए थे। बाद में पता चला कि पंजीकरण दोपहर तीन बजे से होगा। घंटों धूप में खड़े होने के बाद नंबर आने लगा तो धक्का-मुक्की हो गई। आरोप लगाए कि बैंक के कर्मचारी पंजीकरण देरी से कर रहे हैं। दरअसल, अमरनाथ यात्रा को लेकर पंजीकरण 14 अप्रैल से शुरू हो गया था। लेकिन सोमवार को बैंक बंद था।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा-2025 के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार से शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 220 रुपये रखी गई है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 600 से ज्यादा बैंकों में किया जा सकता है।
विज्ञापन


तीन जुलाई से शुरू होगी यात्रा
इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक पूरे 39 दिन चलेगी। यात्रा दो रूट पहलगाम (अनंतनाग) और बालटाल (गांदरबल) से होगी। लगभग 6 लाख श्रद्धालु यात्रा पर आ सकते हैं।  इस बार पिछली बार से ज्यादा श्रद्धालु आ सकते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए जम्मू, श्रीनगर, बालटाल, पहलगाम, नुनवान और पंथा चौक पर रुकने और रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की जा रही है। 5 मार्च को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 48वीं बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा की तारीखों की घोषणा की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें