फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमनदीप कौर बनीं पंजाबी साहित्य सभा कमेटी की प्रधान

Tue, 30 Sep 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
पंजोखरा साहिब स्थित श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज में नए विद्यार्थियों के आगमन पर साहित्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब स्थित श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज में नए विद्यार्थियों के आगमन पर साहित्यिक मिलनी कराई गई। यह आयोजन पंजाबी विभाग की तरफ से कराया गया। पंजाबी विभाग प्रोफेसर अमनदीप कौर ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की तरफ से पंजाबी सभ्याचार से संबंधित गीत, कविता और भाषण की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही पंजाबी साहित्य सभा की कमेटी बनाई गई, जिसमें एमए द्वितीय वर्ष से अमनदीप कौर प्रधान, बीए प्रथम वर्ष से हर्षप्रीत कौर उप प्रधान, एमए द्वितीय वर्ष से सोनम सचिव, एमए प्रथम वर्ष से गगनदीप कौर को वित्त सचिव, बीए प्रथम वर्ष से सतविंद्र कौर, एमए प्रथम वर्ष से किरनजीत कौर, बीए द्वितीय वर्ष से मनजीत कौर को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुखदेव सिंह ने विद्यार्थियों को साहित्य की महत्ता के बारे में बताते हुए अपनी जिंदगी में साहित्य एवं कला से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रोफेसर जगजोत कौर, प्रोफेसर अमरिंद्र सिंह भी मौजूद रहे। पंजाबी विभाग के प्रोफेसर कवंलप्रीत कौर ने विद्यार्थियों के हुनर की प्रशंसा करते हुए सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें