फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अल्फा सिटी की हालत बदहाल, सीएम विंडो पर आईं 251 शिकायतें

Fri, 13 Feb 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर की पॉश कॉलोनी अल्फा सिटी के करीब चार हजार बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर प्लॉट और मकान बनाने के बावजूद कॉलोनी की सभी सड़कें टूटी हैं और ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। पार्कों की हालत खस्ता है। सामुदायिक केंद्र तक किराए पर दिया गया है। हालात ये हैं कि रात के समय अंधेरा छा जाता है और दिन में उखड़ी सड़कों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार लोग टूटी सड़कों में गिरकर चोटिल तक हो चुके हैं।
विज्ञापन

इन मूलभूत सुविधाओं से परेशान कॉलोनीवासियों ने 5 जनवरी को सामूहिक रूप से 251 शिकायतें सीएम विंडो पर दर्ज करवाई थीं। इनमें से करीब सवा सौ शिकायतों को मंजूरी भी मिल चुकी है। मंजूर शिकायतों के निवारण के लिए डीटीपी को निदेश जारी किए गए। निर्देशानुसार, जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। डीटीपी ने अल्फा सिटी का निरीक्षण किया और आगामी सप्ताह में कठोर कार्रवाई के निर्देेश दिए।
21 साल बाद भी नहीं हो सकी सरकार के अधीन
स्थानीय निवासियों के अनुसार, अल्फा सिटी कॉलोनी वर्ष 2005 से विकसित है। नियमानुसार कॉलोनी की सड़कें, लाइटें और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं एक समय सीमा के बाद सरकार के अधीन हो जानी चाहिए थीं, लेकिन 21 साल बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि कॉलोनी विकसित करने वाली कंपनी का लाइसेंस बार-बार रिन्यू किया जा रहा है जबकि बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त नहीं की जा रहीं। इससे निवासियों में रोष है। कॉलोनीवासियों ने मांग की है कि जिन शिकायतों को सीएम विंडो पर मंजूरी मिल चुकी है, उनका तत्काल निरीक्षण कर समाधान कराया जाए। साथ ही कॉलोनी की सड़कों और स्ट्रीट लाइटों को सरकार के अधीन लेकर स्थायी समाधान किया जाए।
विज्ञापन


आंदोलन करने की चेतावनी

प्रो. जोगिंद्र मदान, प्रभजोत, कुलदीप कादियान व कमल धवन ने बताया कि उनकी कॉलोनी के कई हिस्सों में सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ और पानी भरने से हालात और बदतर हो जाते हैं। करीब 175 स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात के समय सुरक्षा का खतरा बना रहता है। बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के निवासियों ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्या को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय तक भी भेजी हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अल्फा सिटी के लोगों से शिकायतें मिली थी। बुधवार और वीरवार को मौके का निरीक्षण किया गया। लोगों को आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में उनकी शिकायतों का असर धरातल पर दिखेगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


- गुंजल वर्मा, डीटीपी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें