फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्थापना दिवस मनाने के साथ लेखा-जोखा किया तैयार

Fri, 06 Feb 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गुरुद्वारा मरदों साहिब में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में किसान एकत्रित हुए। स्थापना दिवस के मौके पर श्री सुखमनि साहिब का पाठ भी रखा गया। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर यूनियन ने चार वर्षों का लेखा-जोखा भी रखा। लेखा-जोखा तैयार करने के बार में चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड साइन की है। जिससे देश व प्रदेश के किसानों-मजदूरों का बड़ा नुकसान होगा। उन सभी के लिए एकता के लिए जरूरत है। यूनियन की ओर से एकता के साथ कार्य किया जाएगा। किसानों की सभी फसल एमएसपी पर बिके और किसान का कर्जा मुक्त हो, आवारा गोवंश, बाढ़ रोकने के लिए नदियों पर बांध बनाए जाएं इन सभी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी, मनजीत सिंह मछौंडा, बलजिंद्र सिंह चुड़ियाला व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें