बराड़ा। बराड़ा-दोसड़का मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने सरकारी कॉलेज की एक्सटेंशन लेक्चरर की कार को टक्कर मार दी। यह हादसा 28 जनवरी की सुबह 8.35 बजे हुआ था। हादसे के बाद कार में फंसी हरगोबिंदपुरा कॉलोनी निवासी श्वेता गर्ग (47) को राहगीरों की मदद से मुलाना एमएमयू अस्पताल में दाखिल करवाया। बराड़ा थाना पुलिस ने ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल श्वेता गर्ग ने बताया कि वह अंबाला कैंट के सरकारी कॉलेज में कार्यरत हैं। 28 जनवरी की सुबह वह अपनी पड़ोसी की आई-10 कार लेकर ड्यूटी के लिए निकली थी। जब वह श्री गोविंद गौशाला के पास पहुंचीं तो सामने से आ रहे एक लाल रंग के ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। हादसे में श्वेता गर्ग की दो पसलियों में फ्रेक्चर व सिर में चोटें आई है। संवाद