फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रिंसिपल-अध्यापक पर मारपीट के आरोप निराधार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में विद्यार्थी के साथ हुई मारपीट के मामले की जांच पूरी हो गई है। परिजनों ने जो स्कूल के प्रिंसिपल व अध्यापक पर मारपीट के आरोप लगाए थे वो पुलिस जांच में निराधार पाए गए है।
विज्ञापन

पुलिस ने अब मामले को बंद कर दिया है। रजिमेंट चौकी प्रभारी जय कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर गहनता से जांच की गई थी। स्कूल के सीसीटीवी भी खंगाले गए थे। उसमें भी कुछ सामने नहीं आया। साथ ही स्टाफ और छात्रों से भी जानकारी ली थी लेकिन आरोप साबित नहीं हुए। इसलिए मामले को बंद कर दिया है।
स्कूल प्रशासन ने भी इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि उनके स्कूल में छात्रों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। दरअसल, 21 दिसंबर को एक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाए थे कि उनके बेटे को स्कूल में किसी दूसरे छात्र ने मारा था। इतने में उनका बेटा मारने लगा तो अध्यापक ने बेटे की पिटाई कर दी थी। प्रिंसिपल पर भी बेटे की पिटाई करने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन

प्रिंसिपल हरिंद्र सिंह लाम्बा ने कहा है कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत थाने में दी गई थी। इस विषय पर विद्यालय प्रबंधन ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झूठे आरोपों से संस्था की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें