फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ठेकेदार से सांठगांठ का लगाया आरोप, पार्षद ने नकारा

Tue, 19 Aug 2025 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नगर पालिका में सोमवार को हाउस की बैठक आयोजित हुई। चेयरपर्सन रिंकी वालिया ने बैठक में सभी मुद्दों पर सुनवाई की। जिसमें वार्ड आठ के पार्षद मनीष अग्रवाल ने दूसरे पार्षद पर ठेकेदार से मिलीभगत का आरोप लगा दिया। इस पर नगर पालिका के सचिव से पूछा गया तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद सभी सफाई ठेकेदार नीरज से पार्षद का नाम पूछने लगे तो उन्होंने ऐसी किसी घटना से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने कहा कि मेरा तो चार महीने से भुगतान तक नहीं हुआ है। वहीं बैठक में शहर में डोर टू डोर सफाई न होने का मुद्दा भी उठा। जिसमें नगर पालिका को निर्देश दिए कि कचरा एकत्रित करने के स्थान का चयन जल्द से जल्द किया जाए। वहीं बेसहारा पशुओं के कारण भी क्षेत्र में काफी दिक्कत हाे रही है। पशुओं को पकड़ने के लिए जो टेंडर दिया था उस एजेंसी ने भी काम करने से मना कर दिया। बैठक में सभी पार्षद एकजुट होकर अधिकारियों पर बरसते नजर आए। नारायणगढ़ नगर पालिका सचिव मोहित कुमार ने बताया कि पार्षद मनीष द्वारा उठाए मुद्दे में अगर कोई सुबूत मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें