फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गली में खड़ी कार के चारों पहिये चोरी

Sat, 27 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी की गली में खड़ी कार के चारों पहिए चोरी हो गए। पंजोखरा थाना पुलिस ने फरीदाबाद निवासी प्रफुल चंद्र शर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रफुल चंद्र शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को वह अपने भाई से डिफेंस कॉलोनी में मिलने के लिए आया था। अगले दिन देखा तो गाड़ी के चारों पहिये गायब हो गए थे। संवाद
विज्ञापन


शिव मंदिर से दान पात्र चोरी
जलबेड़ा। नग्गल गांव के शिव मंदिर से दान पात्र चोरी हो गया। नग्गल थाना पुलिस को दी तहरीर में काठगढ़ गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह शिव मंदिर कमेटी का सदस्य है। 26 दिसंबर की सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए आया तो देखा कि दान पेटी ही गायब थी। दान पेटी में करीब 15 हजार रुपये की राशि थी। अपने स्तर पर ढूंढा तो कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें