फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बारिश का कहर: इन जिलों में शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद, बाढ़ से जनजीवन प्रभावित

Wed, 03 Sep 2025 03:47 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़

सार

हरियाणा में बाढ़ के हालात को देखते हुए अंबाला और झज्जर में शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। अंबाला में मारकंडा और घग्गर नदी उफान पर है। वहीं, लगातार बारिश जारी है जिस वजह से यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
School Closed News - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में लगातार हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानो में  चार सितंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। यह फैसला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। मौसम विभाग ने हरियाणा में पांच सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है जिसके चलते प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां 

बीते कुछ दिनों से अंबाला में भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मारकंडा और घग्गर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, इसी अंबाला के डीसी ऑफिस में भी पानी भर गया है। अंबाला कैंट के कई इलाकों में पानी घरों और मंदिरों में घुस गया है जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से बूस्टर पंप लगाकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

झज्जर में भी बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान 

वहीं, झज्जर में भी भारी बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी,  निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को आगामी 6 सितंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश स्कूल स्टाफ सदस्यों पर लागू नहीं होंगे और वह ड्यूटी पर रहेंगे। 
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर पर सुरक्षित रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। विशेषकर निचले इलाकों, नालों व ड्रेनों के आसपास न जाने की सलाह दी गई है। किसी भी बाढ़ संबंधी आपात स्थिति या सहायता के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 01251-254270 जारी किया गया है।



ये भी पढ़ें: हरियाणा में रिकाॅर्डतोड़ बरसात: 1998 के बाद इस बार सबसे ज्यादा बरसा मानसून, सामान्य से 38 फीसदी बरसे मेघा

विज्ञापन

वहीं, रोहतक में आगामी आदेशों तक शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

सात की मौत 

हरियाणा में नदियों में उफान के कारण 1233 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। दो हाईवे और कई सड़कें बंद हैं।अब तक हरियाणा में बाढ़ से सात लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे हरियाणा के विभिन्न स्थानों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए बुधवार को पूरे हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद अगले दो दिन दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें