जिलावासियों और कोरोना पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर है। अब जिले में मात्र तीन लोगों को कोरोना बचा है। स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयास और जनता के सहयोग से तीन लोगों ने अंबाला में अब तक कोरोना की जंग को जीत लिया है। इनमें 21 साल का गुरप्रीत, 68 साल का जमाती भोजराय और 65 साल की भूपिंद्र कौर जोकि टिंबर मार्केट निवासी कोरोना से मारे गए हरजीत सिंह की समधन हैं भी शामिल हो गई हैं। वीरवार को भूपिंद्र कौर की तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। अब तक उनकी दो रिपोर्ट नेगेटिव रह चुकी हैं। अलबत्ता अब स्वास्थ्य विभाग उनका हिदायतों के अनुसार कभी भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर सकता है हालांकि अभी उन्हें होम क्वारंटीन जरूर रखा जाएगा।
जिले में कोरोना की स्थिति
अभी तक 515 सैंपल नेगेटिव, 76 की रिपोर्ट बाकी यह सभी वीरवार को लिए गए हैं। 7 केस पॉजिटिव आए थे। इनमें से एक पीजीआई भेज दिया गया था। 2 डिस्चार्ज हो चुके हैं। तीसरे को कभी भी छुट्टी दी जा सकती है। तीन उपचाराधीन है। 6 सैंपल रिजेक्ट हो चुके हैं।
1100 का होम क्वारंटीन पूरा
अब तक जिले में 1100 विदेश से आये लोगों ने क्वारंटीन समय पूरा हो चुका है। यह भी राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 36 भिन्न-भिन्न टीमों द्वारा कंटेनमैंट जोन में 3842 घरों में सर्वे किया गया है। 16624 लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई है, जिनमें से 2 लोगों को वीरवार को फ्लू लक्षण मिले। आज तक इन टीमों ने कंटेनमैंट जोन से कुल 107 सैंपल लिए हैं, जिनमे से 94 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिला में 96 विभिन्न मोबाईल टीमों ने वीरवार को 8398 मरीजों का चैकअप किया। 45 मरीजों को कोविड-19 के लक्षण पाए इसी कारण जिला के नागरिक अस्पतालों में रेफर किया गया, जिनके 25 सैंपल भी लिये गये हैं।