फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अलीशा ने बिना कोच जीता भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक

विज्ञापन
राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में मध्य में खड़ीं अलीशा। ​विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। सिटी की जग्गी गार्डन कॉलोनी की रहने वाली 16 वर्षीय अलीशा बख्शी ने बिना किसी सरकारी या प्राइवेट कोच की मदद लिए, सिर्फ अपनी लगन और खुद के अभ्यास के दम पर राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। इस जीत के साथ ही अब उनका चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
यमुनानगर के तेजली स्टेडियम में आयोजित 59वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान अलीशा ने अंडर-19 के 86 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बावजूद उन्होंने तकनीक का शानदार परिचय देते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा अलीशा की यह सफलता इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने किसी प्रोफेशनल कोचिंग का सहारा नहीं लिया। पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सुविधाओं का अभाव भी आपकी मंजिल के आड़े नहीं आ सकता।
विज्ञापन


अब राष्ट्रीय खेलों पर निगाहें
राज्य स्तर पर परचम फहराने के बाद अब अलीशा का सपना नेशनल गेम्स में देश और प्रदेश के लिए पदक जीतना है। इस उपलब्धि पर उनके परिवार, स्कूल प्रशासन और क्षेत्रवासियों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें