अंबाला। छावनी के आचार्य रघुवीर राजकीय पीजी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग में मंगलवार को दूरदर्शन दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 15 सितंबर को भारत के राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता दूरदर्शन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन विभाग के प्राध्यापक हेमंत ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा दूरदर्शन के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत की प्रस्तुतियां रहीं।
इस दौरान विद्यार्थियों ने दूरदर्शन के चर्चित समाचार वाचकों का रोल प्ले किया और 1980 व 90 के दशक के प्रतिष्ठित पात्रों को रैंप वॉक के माध्यम से जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को दूरदर्शन के स्वर्णिम इतिहास और कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों डॉ. संदीप सैनी, डॉ. बलजिंदर कौर तथा डॉ. तंजुम कंबोज ने दूरदर्शन से जुड़ी अपने बचपन की यादें साझा कीं। जेसिका के मंच संचालन व आनंद के सांस्कृतिक संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो. धर्मवीर सिंह, प्रो. राकेश शर्मा और प्रो. हितेश भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहे।