माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर भाजपा की प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने 21358 मतों से जीत दर्ज कराई है। उन्होंने कांग्रेस की कुलविंदर कौर को शिकस्त दी। कुलविंदर को कुल 31436 वोट मिले। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी सोनिया चाैधरी को 21730 वोट मिले। इस चुनाव में कुल 107651 मत पड़े। वार्डों में सदस्य पद पर देखें तो 16 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। इसके अलावा तीन पर कांग्रेस तो एक पर आजाद प्रत्याशी ने जीत दर्ज कराई है। इस हिसाब से अब शहर की सरकार चलाने में भाजपा को विपक्ष से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने वाली है।
वर्ष 2020 के चुनावों में भाजपा के आठ वार्ड सदस्य प्रत्याशी जीते थे। इससे पहले भी भाजपा सिटी नगर निगम में काफी कमजोर थी। वर्ष 2020 में हरियाणा जनशक्ति पार्टी बड़ा दल बनकर उभरी और शक्तिरानी शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम में सरकार बनाई थी। शक्तिरानी शर्मा ने भाजपा की वंदना शर्मा को 8 हजार मतों से शिकस्त दी थी। तब से भाजपा नगर निगम में एक क्षत्र राज के लिए प्रयास कर रही थी। नगर निगम बनने को 16 साल हो चुके हैं। तब से भाजपा ने शहर की सरकार पर काबिज होने का प्रयास कर रही थी, अब जाकर उन्हें सफलता मिली है। वहीं मेयर पद पर यह भाजपा की दूसरी महिला मेयर हैं। इससे पहले शैलजा संदीप सचदेवा 30 हजार से अधिक मतों से जीती थीं।
-
तीसरी महिला मेयर होंगी अक्षिता सैनी
अंबाला सिटी में मेयर पद की कमान तीसरी बार महिला के हाथ में होगी। सबसे पहले नगर निगम के मेयर रमेश मल बने थे। इसके बाद हजपा से शक्तिरानी शर्मा, भाजपा से मेयर शैलजा सचदेवा रहीं। अब अक्षिता सैनी के रूप में तीसरी मेयर महिला होंगी। इसके साथ ही अब तक मेयर रहे माननीयों में सबसे कम उम्र की मेयर अक्षिता ही होंगी।
असीम गोयल ने साबित किया, निर्मल सिंह पिछड़े
नगर निगम चुनाव में पूर्व मंत्री असीम गोयल भाजपा से तो सिटी विधायक निर्मल सिंह कांग्रेस से दम लगा रहे थे। दोनों नेताओं की साख दांव पर लगी थी। भाजपा की प्रचंड जीत के बाद असीम गोयल ने खुद को साबित कर दिया है। इसके साथ ही अपने राजनीतिक विरोधियों को भी चुप करा दिया है। यह जीत इतनी बड़ी है कि सीएम नायब सिंह सैनी ने खुद फोन कर असीम गोयल को बधाई दी। इसके साथ ही पूरे चुनाव के प्रबंधन में पूर्व मंत्री असीम गोयल ही भाजपा की तरफ से धरातल पर प्रबंधन करते दिखे।
नगर निगम चुनाव जीतने के बाद मेयर बनी अक्षिता सैनी पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा के जिलाध्यक्ष
नगर निगम चुनाव जीतने के बाद मेयर बनी अक्षिता सैनी पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा के जिलाध्यक्ष
नगर निगम चुनाव जीतने के बाद मेयर बनी अक्षिता सैनी पूर्व मंत्री असीम गोयल, भाजपा के जिलाध्यक्ष