फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शहरी बूथों पर चला भाजपा का जादू, विपक्ष के गढ़ में भी खिला कमल

विज्ञापन
नगर निगम चुनाव जीते राजेश मैहता अपने समर्थकों के साथ। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम मेयर चुनाव के नतीजों ने न केवल अंबाला की भावी राजनीति की दिशा तय की है बल्कि मतदाताओं के मिजाज का एक ऐसा खाका पेश किया है जिसने कई दिग्गजों के समीकरण ध्वस्त कर दिए। 191 बूथों की लंबी मतगणना प्रक्रिया में भाजपा की अक्षिता सैनी ने शुरू से अंत तक अपनी पकड़ मजबूत रखी।
इस जीत की सबसे बड़ी कहानी बूथ मैनेजमेंट और शहरी क्षेत्रों का एकतरफा ध्रुवीकरण रही। मतगणना के पहले चरण (बूथ 1-12) से ही भाजपा ने आक्रामक शुरुआत की। पहले राउंड में ही 2978 वोट लेकर अक्षिता सैनी ने विपक्ष पर 630 वोटों का मनोवैज्ञानिक दबाव बना दिया। हालांकि, दूसरे राउंड (बूथ 13-24) में निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया चौधरी ने सबको चौंकाते हुए इस व्यक्तिगत राउंड में 3252 वोट हासिल किए जिससे एक समय मुकाबला त्रिकोणीय होता दिखा।
विज्ञापन


जैसे-जैसे गणना मध्यम चरणों (राउंड 5-10) में पहुंची, शहरी वार्डों और मध्यम वर्गीय आबादी वाले बूथों ने भाजपा की जीत की राह आसान कर दी। राउंड 6 के अंत तक भाजपा की लीड 6388 हो चुकी थी। राउंड 7 और 8 के बीच भाजपा ने 3300 से अधिक औसत वोट प्रति राउंड प्राप्त कर विपक्ष को काफी पीछे छोड़ दिया। यहां तक कि कांग्रेस के कुछ पारंपरिक बूथों पर भी भाजपा ने सेंधमारी की।

पूरे चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया चौधरी और कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी के बीच दूसरे स्थान के लिए कड़ी जंग देखी गई। जहां सोनिया चौधरी ने ग्रामीण और बाहरी क्षेत्रों के बूथों पर बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस ने राउंड 11 (बूथ 121-132) में 2634 वोट लेकर भाजपा को उस राउंड में पछाड़ा। लेकिन संचयी बढ़त के मामले में भाजपा इतनी आगे निकल चुकी थी कि विपक्ष की यह छिटपुट बढ़त बेअसर साबित हुई।
-
अंतिम राउंड और निर्णायक जीत
अंतिम चार राउंड (13 से 16) भाजपा के लिए पावर प्ले साबित हुए। बूथ नंबर 145 से 191 तक की गणना में भाजपा को बंपर वोट मिले। राउंड 16 के समापन पर अक्षिता सैनी ने 52,794 कुल वोटों के साथ 21,358 मतों की ऐतिहासिक बढ़त हासिल की। यह जीत दर्शाती है कि अंबाला के मतदाताओं ने विकास और स्थिरता के पक्ष में निर्णायक जनादेश दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव जीते राजेश मैहता अपने समर्थकों के साथ। संवाद

नगर निगम चुनाव जीते राजेश मैहता अपने समर्थकों के साथ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें