फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईपीएमटी में अक्षिता ने पाया 28वां रैंक, चमकाया नाम

Tue, 18 Aug 2015 12:41 AM IST
अंबाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा के बीईओ पवन गुप्ता की बेटी अक्षिता का सपना है कि वह कार्डियोलॉजिस्ट बने। एआईपीएमटी में अक्षिता ने 28वां रैंक हासिल किया है। अक्षिता ने हरियाणा में जहां छठा रैंक हासिल किया वहीं, चंडीगढ़ में तीसरा रैंक पाया है। उसके अलावा अंबाला कैंट स्थित एके विद्या मंदिर के तीन विद्यार्थियों ने भी यह परीक्षा क्लीयर की है।
विज्ञापन


अक्षिता ने बताया कि उनकी रुचि बायो फील्ड में है और यही कारण है कि उन्होंने इस फील्ड में आगे जाने का निर्णय लिया। हालांकि उनके घर से मेडिकल फील्ड में कोई भी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उनकी रुचि इस क्षेत्र में कम नहीं हुई। उनके परिवार ने उनको हर कदम पर सहयोग किया।

उनका लक्ष्य भविष्य में कार्डियोलॉजिस्ट बनने का है, जिसके लिए उन्होंने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्डियोलॉजिस्ट बनने के बाद वे ग्रामीण क्षेत्र में जरूर प्रेक्टिस करेंगी ताकि उस स्तर पर भी वे चिकित्सा सेवाएं दे सकें, जहां पर सबसे ज्यादा जरूरत है। उनके पिता पवन गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी ने उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है और साबित कि या है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।
विज्ञापन


उधर, कैंट स्थित एके विद्या मंदिर के तीन विद्यार्थियों ने यह परीक्षा क्लीयर की है। इस परीक्षा में आशुतोष घोष ने हरियाणा में 488वां रैंक, जॉनी कमल ने 1211 रैंक तथा ख्याति ने 1513वां रैंक हासिल किया। संस्थान के निदेशक सुधीर बिंदलस ने बताया कि यह तीनों होनहार विद्यार्थी हैं और संस्थान के शिक्षकों ने भी इन छात्रों पर पूरी मेहनत की है। इन छात्रों ने बताया कि यह उपलब्धि हासिल करने के लिए उनके परिवार व शिक्षकों का योगदान अहम है। इनके बिना वे इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते। इस उपलब्धि पर संस्था के निदेशक सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें