फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: बचाव कार्य में जुटी वायु सेना, 48 घंटे में हेलीकॉप्टरों ने भरी 40 उड़ान, 126 लोगों को बचाया

Fri, 14 Jul 2023 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पिछले 24 घंटों में हरियाणा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े ऑपरेशन चलाए गए हैं। इसमें अंबाला के गांव निहारा, अलाउद्दीन माजरा, बिशनगढ़, सेगटा, भुन्नी, मुमनी, सेगटी और जनसुई गांवों को एम-17 हेलीकॉप्टरों द्वारा राशन बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
राहत बचाव कार्यों में जुटी वायुसेना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना बाढ़ प्रभावित राज्यों के लोगों के लिए फरिश्ता बनकर आई है। वायु सेना वर्तमान बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्य कर रही है। वायुसेना के विमानों की तरफ से पिछले 48 घंटे में कुल 40 उड़ानें भरी गई हैं, जिनमें 126 लोगों को बचाया गया है और विभिन्न इलाकों में 17 टन राहत सामग्री वितरित की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar: गुरबाणी के सीधे प्रसारण के लिए SGPC ने लांच किया अपना Youtube चैनल, 24 जुलाई से होगा शुरू

पिछले 24 घंटों में हरियाणा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बड़े ऑपरेशन चलाए गए हैं। इसमें अंबाला के गांव निहारा, अलाउद्दीन माजरा, बिशनगढ़, सेगटा, भुन्नी, मुमनी, सेगटी और जनसुई गांवों को एम-17 हेलीकॉप्टरों द्वारा राशन, तिरपाल चादरें, ताजा भोजन और पानी की बोतलें सहित राहत सामग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिनूक हेलीकॉप्टर भी स्टैंडबाय पर
हवाई योद्धा और सभी अपेक्षित संपत्तियां जैसे एम-17 और चिनूक हेलीकॉप्टर और एएन-32 और सी-130 परिवहन विमान आवश्यक संचालन करने के लिए स्टैंडबाय पर रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें