फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कृषि मंत्री ने लिया धान खरीद व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
नारायणगढ़ में अनाजमंडी के दौरे के बाद विभागीय अ​धिकारियों को निर्देश देते कृ​षि मंत्री। प्रवक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को अनाज मंडी का औचक दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों का बारीक निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि फसल खरीद, उठान और भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रहनी चाहिए। उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई और बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मंत्री श्याम सिंह ने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव अखिलेश कुमार ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि नारायणगढ़ मंडी में अब तक 1,12,851 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 38,945 क्विंटल धान की खरीद 2,461 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, एसडीएम शिवजीत भारती, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान संदीप चौधरी और कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें