फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी गेट पास न मिलने से नाराज किसानों ने शहर मंडी के मुख्य गेट पर लगाया ताला

विज्ञापन
अंबाला में नाराज किसान मार्किट कमेटी कार्यालय के गेट पर ताला लगाते हुए। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चौथे दिन गेट पास नहीं कटे। गुस्साए किसानों ने अंबाला शहर मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद मार्केटिंग कमेटी बोर्ड के बाहर जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि वह एक सप्ताह में मंडियों में ही पड़े हैं लेकिन गेट पास नहीं कटने के कारण फसल की खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। इसके बाद मंडी में हरियाणा मार्केटिंग कमेटी बोर्ड के चीफ इनफोर्समेंट ऑफिसर राकेश बैनिवाल पहुंचे।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद धरने पर बैठे किसानों के बीच ही जमीन पर बैठकर उनकी समस्याओं का सुना। कहा कि आज शाम तक पोर्टल की समस्या का सुलझा दिया जाएगा। इतना ही नहीं अब गेट पास सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बनेंगे। इसके बाद ही किसानों का आक्रोश शांत हुआ और वह ताला खोलने के लिए राजी हुए। अभी तक अंबाला की सभी अनाज मंडियों में करीब 70 हजार मीट्रिक धान की खरीद हो चुकी है।

धरने पर बैठे किसानों को हाथ जोड़कर आश्वासन देते सीएमईओ आरके बेनिवाल।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें